हेलासिंकी : फिनलैंड में अगले वर्ष मिल सकते हैं ट्रम्प और पुतिन

हेलसिंकी : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले वर्ष हेलसिंकी में फिर से मुलाकात हो सकती है।प्रमुख समाचार पत्र हेलसिंगिन सनोमैट ने यह जानकारी दी है। फिनलैंड वर्तमान में आर्कटिक परिषद् की अध्यक्षता कर रहा है
ये खबर भी पढ़ें – मॉस्को : पुतिन ने नाटो को दी चेतावनी
और इस बैठक का आयोजन स्थल बाद में तय किया जाएगा तथा 6 नवंबर को अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के बाद श्री ट्रम्प शिखर सम्मेलन में जाने का फैसला करेंगे। आयोजक पहले से ही शिखर सम्मेलन के लिए तिथि निश्चित कर रहे हैं और एक विकल्प यह है कि अगले वर्ष फरवरी में वेलेंटाइन डे वाले सप्ताह में यह बैठक हो सकती है। इस वर्ष जुलाई में दोनों राष्ट्रपति मिले थे
2 ) जकार्ता : इंडोनेशिया में भूकंप से समुद्री क्षेत्र हिला, 3 लोगों की मौत
जर्काता : इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह रिक्टर पैमाने पर छह तीव्रता वाले भूकंप ने बाली समुद्री क्षेत्र को हिला दिया। भूकंप के कारण हुए हादसों में तीन लोग की मौत जबकि चार घायल हो गए। इंडोनेशिया के आपदा निवारण एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्विटर पर भूकंप के कारण ध्वस्त हुई कई इमारतों की तस्वीरें साझा कीं।
ये खबर भई पढ़ें – नई दिल्ली : मालदीव संकट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप ने की बातचीत
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप का केंद्र समुद्र से लगभग 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप के झटके पूर्वोत्तर जावा के पंजी और बाली के देनपसार में महसूस किए गए।
भूकंप के झटके ऐसे समय में दर्ज किए गए हैं जब इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुलावेसी द्वीप में दो सप्ताह पहले आए भूकंप और सुनामी पीडि़तों के लिए खोज अभियान समाप्त करने की योजना बनाई थी।
https://www.youtube.com/watch?v=wPP5nzi_fVY