Uncategorizedमध्यप्रदेशरतलाम

हाथीखाना पुलिया निर्माण जावरा की स्वीकृति, पिपलोदा में नाला निर्माण होगा-

विधायक डॉ. पाण्डेय की अनुशंसा से सवा दो करोड़ से अधिक की स्वीकृति

 आगामी वर्षा काल में जल भराव जेसी स्थिति से निपटने के लिए लम्बे समय से चली आ रही मांग पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से जावरा व पिपलोदा नगर में विभिन्न कार्यो के लिए सवा दो करोड़ रु से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

उल्लेखनीय है कि जावरा नगर में हाथीखाना क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बनने से आवागमन में कठिनाई होती थी। विधायक डॉ. पाण्डेय द्वारा इस क्षेत्र की पुरानी पुलिया को उन्नत कर पुलिया निर्माण और अन्य मरम्मत कार्य कराने के लिए निर्देश दिए थे, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने डॉ. पाण्डेय की अनुशंसा पर 1 करोड़ 75 लाख रु की लागत से हाथीखाना क्षेत्र में पीलिया खाल पर पुलिया निर्माण और रिटनिंग वाल निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा 11 लाख 20 हजार रु की लागत से जावरा नगर में पीलियाखाल विभिन्न स्थानों पर गंदगी निकालकर सफाई कराने की कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की है।

जावरा नगर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य की भी 5 लाख 60 हजार रु की भी स्वीकृति प्रदान की है।शासन ने विधायक डॉ. पाण्डेय की अनुशंसा पर पिपलोदा नगर में 33 लाख 60 हजार रु की लागत से जावरा रोड से सेलाना बायपास तक रोजड नदी में जल भराव व बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पक्का नाला निर्माण कार्य की भी स्वीकृति प्रदान की है। लगभग दो करोड़ 25 लाख रु से अधिक के कार्यो की स्वीकृति जारी होने से जावरा व पिपलोदा नगर में जल भराव व बाढ़ जैसी स्थिति पर नियन्त्रण किया जा सकेगा। इस स्वीकृति पर विधायक डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्रसिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button