छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ में योग दिवस की तैयारियां पूरी, 21 जून को जिला से ग्राम पंचायत तक होगा सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को छत्तीसगढ़ में इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राजधानी रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका की मौजूदगी में योग कार्यक्रम होगा, जबकि सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

राज्य के विभिन्न जिलों में उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा बिलासपुर, कोरिया, महासमुंद, सुकमा, कांकेर, कोरबा सहित सभी जिलों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन की निगरानी में सभी स्थानों पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button