मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

एमपी विधानसभा में अध्यक्ष भाजपा का ही होगा, कांग्रेस को उपाध्यक्ष पद भी नहीं मिलेगा ?

विपक्ष का होता था उपाध्यक्ष, कांग्रेस ने तोड़ी परंपरा - नरोत्तम मिश्रा

एमपी के गृहमंत्री ने कहा है कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की परंपरा रही है, लेकिन कमलनाथ सरकार के दौरान यह पंरपरा तोड़ी गई। उस वक्त ये पद भाजपा को देने के बजाय सरकार ने अपने पास रखा था। अब कांग्रेस को इस पद की उम्मीद नहीं करनी चाहिए । दरअसल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा में बहुमत होने के कारण अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में ही जाएगा, लेकिन भाजपा उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को नहीं देगी। यह संकेत गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button