राशिफल 14 जनवरी : मकर संक्रांति पर सूर्य के कन्या राशि में जाने पर मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए महालाभ
ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और शुक्र धनु राशि में हैं। बुध, गुरु और शनि मकर राशि में विराजमान हैं।
राशिफल-
मेष-आज भी जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक चलेंगे। बस बजरंग बली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।
वृषभ-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने भी उदर विकार से बचे। किसी नए व्यापारिक कार्य की अभी शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्यापार मध्यम है। हनुमान मंदिर में कुछ भी लाल अन्न या मीठा अर्पित करें।
मिथुन-शत्रु उपद्रव और शमन दोनों सम्भव है। कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा आपका। थोड़ा डिस्टर्ब हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-भावनाओं में न बहें। विद्यार्थी थोड़ा मन लगाकर पढ़ें। कुछ गलत, गड़बड़ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का विचार फिलहाल छोड़ दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
कन्या-किसी कार्य की शुरुआत हो सकती है। जो डिजाइन किए हैं उसे कार्यरूप दें। भुजा से ऊपर, कंधे से ऊपर कुछ परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें। प्रेम मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-वाणी पर नियंत्रण रखें। अशुभ या कुछ भी ज्यादा बोलने से बचें। पूंजी निवेश अभी न करें। मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे आप। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-स्वास्थ्य मध्यम, भाग्य साथ दे सकता है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
धनु-सिरदर्द या नेत्र विकार से परेशान हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अचानक से धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। सीने में विकार हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति में थोड़ी कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मीन-पूजा-पाठ में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा। मन धार्मिक बना रहेगा। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।