देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

‘अमरीका ने सरजमीं पर कदम रखा तो भूसे की तरह भून देंगे’— ईरान की खौफनाक धमकी से कांपी अमेरिकी सेना, होर्मुज में बारूद बिछा!

अमेरिका की आक्रामक सैन्य कार्रवाई के जवाब में ईरान ने अब तक का सबसे उग्र और हिंसक रुख अख्तियार कर लिया है। बीते 24 घंटों में तेहरान ने अमेरिका को खुलेआम चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की पवित्र सरजमीं पर कदम रखने की बेवकूफी की, तो लाखों ईरानी सैनिक अमेरिकी फौज को भूसे की तरह भूनकर रख देंगे।

ईरान के शीर्ष कट्टरपंथी समाचार पत्र ‘केहान’ और ईरानी सेना के प्रमुख अमीर हतामी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि अमेरिका ने ‘पिकैक्स माउंटेन’ या किसी भी ईरानी परमाणु संयंत्र पर हमला किया, तो ईरान ‘जैसे को तैसा’ नीति के तहत अमेरिका के सभी क्षेत्रीय और वैश्विक ठिकानों को मलबे के ढेर में बदल देगा। ईरान ने लाल सागर और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को और कड़ा कर दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार में हाहाकार मच गया है।

दूसरी ओर, जॉर्डन के आसमान में भी बारूद की गंध फैल चुकी है, जहां जॉर्डन की सेना ने 22 जुलाई को अपने हवाई क्षेत्र में घुसी चार ईरानी मिसाइलों और चार आत्मघाती ड्रोनों को मार गिराया। ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों ने भी लाल सागर में मोर्चा संभालते हुए अंतरराष्ट्रीय जहाजों का रास्ता पूरी तरह ठप्प कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा संघर्ष विराम (Ceasefire) खत्म किए जाने के बाद से ही मध्य पूर्व में बारूद का ढेर धधक रहा है। तेहरान ने कसम खाई है कि वह अमेरिका के किसी भी अल्टीमेटम के आगे घुटने नहीं टेकेगा, चाहे इसके लिए पूरे क्षेत्र को महायुद्ध की आग में ही क्यों न झोंकना पड़े। अमेरिका के रक्षा विभाग में इस समय ईरान के इस अनियंत्रित और आक्रामक पलटवार को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button