Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मोदी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक में इन 5 मुद्दों पर लिया जाएगा फैसला

modi cabinet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (बुधवार को) कैबिनेट की पहली बैठक होने जा रही है. मोदी सरकार 2.0 की इस पहली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार के रोडमैप को सामने रख सकते हैं. आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे जबकि मंत्रिपरिषद की बैठक 5 बजे हो सकती है. 5 पॉइंट्स में जानें उन अहम मुद्दों के बारे में जिस पर आज मोदी चर्चा कर सकते हैं…

केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई वाली नई एनडीए सरकार के इरादे का पहला बयान होगा. इसमें सरकार की अगले पांच वर्षों की सोच का व्यापक खाका खींचे जाने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पांच जुलाई को संसद में पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट की तैयारियों पर चर्चा संभावित है.

इस बैठक में सरकार के अगले पांच साल के लिए कार्य योजना पर चर्चा होगी. मोदी मंत्रियों को संबोधित करेंगे. आपको बता दें कि मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्री परिषद की बैठक नियमित रूप से होती थीं. प्रधानमंत्री मंत्रियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनके बारे में लोगों को जागरूक करने के संबंध में बताते थे. मोदी महत्वपूर्ण मंत्रालयों और क्षेत्रों के प्रदर्शन की समीक्षा भी करते थे.

इस बैठक में मोदी सरकार ने सभी किसानों को प्रधानमंत्री-किसान योजना के दायरे में लाने के लिए उसके विस्तार को मंजूरी दी थी. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी.

16वीं लोकसभा के कार्यकाल में तीन तलाक बिल लोकसभा में मंजूर हो गया था, लेकिन राज्यसभा में संख्याबल कम होने की वजह से यह बिल पास नहीं हो पाया था. माना जा रहा है कि सरकार इस बिल को लेकर गंभीर है और दोबारा इसे संसद में पास कराने की पूरी कोशिश की जाएगी. लिहाजा, कैबिनेट बैठक में इस बिल पर चर्चा हो सकती है.