खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

भारत-पाक टी20 मुकाबला तय समय पर, बहिष्कार से पलटा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित टी20 विश्व कप मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। तमाम राजनीतिक बयानबाज़ी और बहिष्कार की धमकियों के बाद आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने अपना रुख बदल लिया है। बांग्लादेश और श्रीलंका की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला वापस ले लिया है।

अब यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेला जाएगा। मैच कन्फर्म होने से कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने भारत और आईसीसी पर दबाव बनाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया।

पाकिस्तान सुपर लीग की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे भारत मैच को लेकर आईसीसी की कथित “धमकियों” पर सवाल पूछा गया, तो नकवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न तो वह भारत से डरते हैं और न ही आईसीसी से। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर का भी जिक्र किया और कहा कि वह कभी दबाव में नहीं आते।

गौरतलब है कि मई 2025 में सैयद आसिम मुनीर को पाकिस्तान का सर्वोच्च सैन्य पद फील्ड मार्शल दिया गया था। यह प्रमोशन भारत के साथ सीमा पर बढ़े तनाव और ऑपरेशन सिंधु के बाद हुआ था।

वहीं, यू-टर्न लेते हुए पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि बहुपक्षीय बातचीत और मित्र देशों के अनुरोध के बाद राष्ट्रीय टीम को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच खेलने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button