देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

समुद्र में बारूद की गंध और भारत का शक्ति-प्रदर्शन! होर्मुज की खाड़ी में मिसाइल हमला, भारतीय नौसेना ने बीच मंझधार से बचाए जांबाज!

पश्चिम एशिया में जारी भयंकर युद्ध की आग अब व्यापारिक जहाजों तक पहुंच चुकी है। होर्मुज की खाड़ी में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल/ड्रोन) से भीषण हमला हुआ। चारों तरफ धुआं और अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन जब तक समुद्र में भारतीय नौसेना की चौकस निगाहें हैं, तब तक कोई भी भारत के बेटों का बाल भी बांका नहीं कर सकता।

फारस की खाड़ी और होर्मुज की खाड़ी का यह इलाका दुनिया के कच्चे तेल की सप्लाई का मुख्य जरिया है, जहां इस वक्त युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। जैसे ही कुवैती टैंकर पर हमला हुआ और उस पर आग लगी, उस पर मौजूद 5 भारतीय नाविकों की जान पर बन आई। खबर मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और नौसेना के हाई-अलर्ट नेटवर्क ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन का समन्वय किया। बिना कोई वक्त गंवाए सभी 5 भारतीय सेफारर्स को जलते हुए टैंकर के करीब से सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह ऑपरेशन इस बात की जीती-जागती मिसाल है कि आज का भारत वैश्विक समुद्रों में सिर्फ एक दर्शक नहीं, बल्कि एक ‘ग्लोबल सिक्योरिटी प्रोवाइडर’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का रुख बिल्कुल साफ है—दुनिया के किसी भी उथल-पुथल भरे कोने में अगर एक भी भारतीय फंसेगा, तो भारत की ताकत उसे सुरक्षित वापस खींच लाएगी। अरब सागर से लेकर फारस की खाड़ी तक भारत की सैन्य सतर्कता ने दुश्मनों और उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button