मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News
भाजपा का कार्यकर्ता होना गौरव की बात: शेजवलकर

ग्वालियर: वीर सावरकर मंडल के वर्ग का शुभारंभ करते हुए सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना गौरव की बात है। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक राजनीतिक यात्रा के संबंध में बताया कि 1952 में भारतीय जनसंघ से राजनीतिक यात्रा शुरू हुई। सांसद ने भाजपा के संघर्ष और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। कोटेश्वर मंडल का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश सोलंकी ने किया।




