
जगदलपुर : बस्तर के अंतर्गत फरसागुड़ा ग्राम के पास ही स्थित बेसोली गांव में 50 करोड़ की लागत से विशेष शिक्षा का केन्द्र अथवा एजुकेशन हब बन रहा है और थोड़े ही समय में यह केन्द्र शिक्षा के लिए समर्पित हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फरसागुड़ा से सटे इस बेसोली गांव में विभिन्न चरणों में कार्य किया जा रहा है। यहां पर विद्यार्थी प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च कक्षाओं तक की शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य स्वयं बना सकते हैं।
बेसोली गांव में 50 करोड़ की लागत से विशेष शिक्षा का केन्द्र
उल्लेखनीय है कि इस बेसोली गांव में बन रहे शिक्षा केन्द्र में विद्यार्थियों को आवासीय एकलव्य विद्यालय में 500 विद्यार्थी, प्रस्तावित महाविद्यालय में 500 विद्यार्थी, कन्या शिक्षा परिसर में 600 विद्यार्थी, छात्रावास सहित कन्या आश्रम तथा क्रीडा परिसर का निर्माण भी होगा। जिनमें बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए बालक बालिका अपने भविष्य का निर्माण करेंगे।
कन्या आश्रम तथा क्रीडा परिसर का निर्माण भी होगा
उल्लेखनीय है कि यह शिक्षा केन्द्र पंचायत स्तर पर समूचे प्रदेश में पहला होगा तथा इससे बस्तर में शिक्षा के स्तर में सुधार की कोशिश भी सफल होगी। यह बेसोली ग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर थोड़ी ही दूरी पर फरसागुड़ा के पास स्थित है और इसका निर्माण भी राज्य के शिक्षामंत्री केदार कश्यप की भी विशेष रूचि है।
बस्तर में शिक्षा के स्तर में सुधार की कोशिश भी सफल होगी
दंतेवाड़ा जिले में जावंगा के पास बने विशेष शिक्षा केन्द्र की सफलता को देखते हुए और बढ़ रहे शिक्षा प्रसार को लक्ष्य करते हुए इस क्षेत्र में भी विशेष शिक्षा केन्द्र की स्थापना की जा रही है। इससे बस्तर में शिक्षा के प्रति लोगों का रूझान बढ़ेगा तथा इससे भविष्य में बस्तर में प्रगति का नया सौपान शुरू होगा।