Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

कुरुक्षेत्र : इंडियन आर्मी के कैप्टन की सडक़ हादसे में मौत

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में रफ्तार की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया. भारतीय सेना के कैप्टन क्षितिज कालिया की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कैप्टन क्षितिज कालिया की कार की टक्कर ट्रक के साथ हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कैप्टन की मौके पर ही मौत हो गई. कैप्टन क्षितिज कालिया की पोस्टिंग हिसार में हुई थी, जो नई दिल्ली द्वारका के रहने वाले थे और अपने दोस्त के साथ हिमाचल घूमने के लिए जा रहे थे.

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=4ENhP4iQHPI&t=4s

इस हादसे में मेजर हर्ष कुमार भी गम्भीर रूप से घायल हो गए. मेजर हर्ष कुमार श्रीनगर में पोस्टेड हैं. ये हादसा नेशनल हाइवे नम्बर एक पर पिपली के पास हुआ. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं भारतीय सेना के उच्च अधिकरियों को भी सूचित कर दिया गया है.

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=bJCOFvTvMMk&t=43s

बताया जा रहा है कि वे रात में दिल्ली के द्वारका से चंडीगढ़ के लिए कार से निकले. उनकी कार तडक़े चार बजे नेशनल हाइवे नंबर एक पर पिपली के चिडिय़ाघर के पास पहुंची तो एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

ये खबर भी पढ़ें – नईदिल्ली : बिना आधार नम्बर के भर सकते हैं आईटीआर

Advertisement Carousel