छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

लोकसभा चुनाव के लिए कोरबा से सरोज,दुर्ग से विजय बघेल का नाम लगभग तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिया है। 29 फरवरी की रात से दिल्ली में शुरू हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अब खबर आ रही है कि दो सीटों पर कैंडिडेट लगभग फाइनल कर लिए गए हैं। खबर है कि कोरबा से सरोज पांडे और दुर्ग से विजय बघेल भाजपा उम्मीदवार होंगे।

दिल्ली में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए थे। दिल्ली से लौटने के बाद अरुण साव ने कहा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई है। जल्द सूची आ सकती है।

भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि लोकसभा में नामों पर चर्चा हुई है। सूत्र बता रहे हैं कि दुर्ग से विजय बघेल और कोरबा से चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत के खिलाफ सरोज पांडे चुनाव लड़ सकती हैं। सरोज पांडेय का राज्यसभा का कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है। विजय बघेल अभी दुर्ग से सांसद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button