छत्तीसगढ़

खैरागढ़ रियासत विवाद: दिवंगत देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने की प्रेस कांफ्रेस, जताई हत्या की आशंका

रायपुर. खैरागढ़ रियासत के दिवंगत विधायक देवव्रत की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने पहली पत्नी पद्मावती सिंह पर रियासत की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस महानिदेशक से पद्मावती और उनके गुर्गों को गिरफ्तार कर सुरक्षा देने की मांग की है।खैरागढ़ रियासत विवाद: दिवंगत देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने जताई हत्या की विभा सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में पद्मावती पर आरोप लगाया कि उनके पति देवव्रत से 11 करोड़ रुपए एवं नोएडा में बंगला ले लिया है। इसके बावजूद उनके स्वर्गवास के बाद संपत्ति हड़पने की नियत से दिल्ली से खैरागढ़ आकर उनके बच्चों और उन पर हमला कराने का षडयंत्र रचा जा रहा है। उनका आरोप है कि उदयपुर पैलेस के बाहर पद्मावती के इशारे पर गुंडों ने सुनियोजित हमला किया। विभा सिंह ने पथराव करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने शासन से मांग की है कि उनके पति की रहस्यमयी मौत की जांच कराई जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मावती सिंह से फोन पर चर्चा की और दिवंगत देवव्रत सिंह के बच्चों का कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवव्रत से शुरू से ही उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पद्मावती सिंह को विश्वास दिलाया कि उनके परिवार के विधिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे एवं उनके हनन के लिए कोई भी व्यक्ति बलपूर्वक, दबावपूर्वक या किसी भी रूप में अनावश्यक दबाव नहीं बना सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएं हमेशा उनके परिवार के साथ हैं और वो व्यक्तिगत रूप में हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button