ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जानें,आज का राशिफल ( 1 सितंबर 2018 )

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने कई जिम्मेदारियां होंगी। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।

वृषभ राशि

राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। बौद्धिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है।

कर्क राशि

आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे।

सिंह राशि

आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षडय़ंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुखभोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा।

कन्या राशि

वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला राशि

अत्यधिक श्रम करने पर आय कम और व्यय अधिक हो सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक राशि

कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु राशि

कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, मित्रों से धन का लाभ और मनोर्थ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग हैं। वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बंधुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।

मीन राशि

आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोधपक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=7daY8bFgwAg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button