‘एआई पर लगाओ लगाम वरना खत्म हो जाएगी इंटरनेट की दुनिया!’ सिलिकॉन वैली के दिग्गजों में मची खलबली!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अंधी दौड़ अब इंसानियत के लिए गले की फांस बनती दिख रही है। एंथ्रोपिक (Anthropic) के सीईओ डारियो अमोदेई की चेतावनी के बाद टेक जगत में हड़कंप मच गया है। उन्होंने सख्त लहजे में आगाह किया है कि अगले 6 से 12 महीनों में “AI स्वार्म” (AI Swarm) पूरे इंटरनेट को अपने कब्जे में ले सकता है। हैरान करने वाली बात यह है कि एलोन मस्क और ओपनएआई के सैम अल्टमैन ने भी इस खतरे पर अपनी सहमति जताते हुए AI के विकास की रफ्तार धीमी करने की मांग की है।
एंथ्रोपिक से हाल ही में इस्तीफा देने वाले एक शोधकर्ता ने खुलासा किया है कि अगर एआई मॉडल के निर्माण पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह मानवता के अस्तित्व के लिए ही खतरा बन जाएगा। मुनाफा कमाने की होड़ में टेक कंपनियां जिस भस्मासुर को पाल रही थीं, अब वही उनके काबू से बाहर होता दिख रहा है।
विज्ञान और तकनीक की यह बेलगाम रफ्तार अगर समय रहते नहीं रोकी गई, तो डिजिटल दुनिया के विनाश का कारण इंसान खुद बनेगा।
ये खबर भी पढ़ें —:



