स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूद की गंध, अज्ञात मिसाइल हमले से कमर्शियल जहाजों पर मंडराया महाविनाश!

दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री व्यापारिक मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आज तड़के एक बड़े हमले ने वैश्विक शिपिंग और कच्चे तेल के बाजार में हड़कंप मचा दिया। यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) की पुष्टि के मुताबिक, एक व्यापारिक जहाज पर अज्ञात मिसाइल या ड्रोन से हमला किया गया, जिसमें चालक दल के सदस्यों के हताहत होने की आशंका है।
हाल ही में सऊदी अरब की प्रमुख ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर हुए हमले के बाद इस ताजा हमले ने मध्य-पूर्व को एक व्यापक युद्ध की भट्टी में झोंक दिया है। जहां इराक और सऊदी अरब ने क्षेत्र में सक्रिय मिलिशिया पर उंगली उठाई है, वहीं लाल सागर और फारस की खाड़ी के इस पूरे मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप होने के मुहाने पर पहुंच गया है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ तोड़कर रख दी है।
अगर इस सामरिक जलमार्ग पर हमले नहीं थमे, तो दुनिया को एक ऐसे भयानक तेल संकट का सामना करना पड़ेगा जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी।
ये खबर भी पढ़ें —:




