देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

इराक से दागे गए ड्रोन ने उड़ाई सऊदी अरब की नींद, खाड़ी देशों में छिड़ने वाली है सीधी जंग!

खाड़ी क्षेत्र में कूटनीति की तमाम दीवारें ढहती दिख रही हैं। इराक ने खुद इस बात की सार्वजनिक पुष्टि कर दी है कि उसकी सीमा के भीतर से सऊदी अरब की प्रमुख तेल पाइपलाइनों को निशाना बनाकर घातक ड्रोन हमले किए गए थे। इस खुलासे के बाद इराकी प्रशासन ने आनन-फानन में अपने प्रांतीय कमांडर को बर्खास्त कर जांच का ड्रामा रचा है।

सऊदी अरब ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए अपनी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस हमले के तार ईरान समर्थित उग्रवादी गुटों से जुड़ने के कारण रियाद में आक्रोश का माहौल है। सऊदी सीमावर्ती इलाकों में मिसाइलें गिरने से नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, जिससे साफ है कि यह संघर्ष अब नियंत्रण से बाहर हो चुका है।

पड़ोसी देशों के जरिए एक-दूसरे पर छद्म हमले करने का यह खतरनाक खेल जल्द ही पूरे मध्य-पूर्व को राख में बदलने की क्षमता रखता है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button