macron-carney-france-canada-alliance-against-trump

ट्रंप से सीधी दुश्मनी का नया मोर्चा: फ्रांस और कनाडा ने अमेरिका को ठेंगा दिखाकर बनाया अपना अलग गुट!

व्हाइट हाउस की चौधराहट को धता बताते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अटलांटिक महासागर में स्थित एक छोटे से फ्रांसीसी द्वीप पर गुप्त और बेहद रणनीतिक बैठक की। इस बैठक का नतीजा वाशिंगटन की विदेश नीति के मुंह पर एक सीधा चांटा साबित हो रहा है।

दोनों देशों के प्रमुखों ने खुलकर घोषणा की कि वे अमेरिकी दादागिरी के आगे घुटने नहीं टेकेंगे और खुद को “स्वतंत्र राष्ट्र” के रूप में बनाए रखने के लिए रक्षा, ऊर्जा और व्यापार क्षेत्र में सीधा और गहरा ट्रांस-अटलांटिक गठबंधन बना रहे हैं। यह कदम अमेरिका द्वारा लगातार अपने मित्र देशों पर भारी टैरिफ और आर्थिक दबाव थोपने के जवाब में उठाया गया है। ट्रंप प्रशासन और इस नए फ्रांस-कनाडा धड़े के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई है।

अमेरिका के दो सबसे पुराने दोस्त ही अब सार्वजनिक रूप से वाशिंगटन के खिलाफ एक गुट बनाकर अपनी नई दुनिया बसाने में लग गए हैं, जिसने वैश्विक कूटनीति में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply