देशबड़ी खबरें

रायपुर: सक्रिय होकर एक घंटा काम करेंगे तभी लोग, समाज व देश आगे बढ़ेगा-भागवत

रायपुर,  देश के लोगों को सक्रिय होकर अगर एक घंटे समाज जागरण करना चाहिए तभी लोग, समाज और देश आगे बढ़ेगा। उक्त बातें आरएसएस प्रमुख मोहनराव भागवत ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
सभा में स्वयं सेवकों को बौद्धिक देते हुए श्री भागवत ने कहा कि भारत को जोडऩे वाला भारत की संस्कृति है, भारत के लोग हैं। ऐसा हम हैं और ऐसा हम बने वह भारत देश है। उन्होंने कहा कि हम लोग समाज हित में एक घंटा काम करेंगे तो देश के लोग आगे बढ़ेंगे। मोहन भागवत ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो किसी के घर को लूट कर अपने देश को नहीं भरता है, अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए खुद मेहनत करते हैं। वहीं विदेश के लोग अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे देशों को लूटते है। दूसरे देशों की संपत्ति लूटने का काम भारत देश के लोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय होकर देश के लोगों को समाज जागरण करना चाहिए तभी समाज आगे बढ़ेगा और रोज शाखा जाना चाहिए, शाखा में रोज देश के लिए एक घंटा समय देना चाहिए।
मोहनराव भागवत ने कहा कि एक मनुष्य को मच्छर भी रात को परेशान करता है लेकिन मनुष्य के पास दिमाग है दिमाग के सहारे मनुष्य मच्छर को मार देता हैं, इसलिए राजा बनकर जीता है और इसी वजह से मनुष्य को घमंड रहता है क्योंकि दिमाग है। उन्होंने कहा कि नकली बात ज्यादा दिन तक चल नहीं सकता। व्यापार के कारण समूह बनता है और व्यापार करना भी बेहद जरूरी है। संघ प्रमुख ने कहा कि सच्चा सुख अंदर से मिलता है बाहर से नहीं मिलता है। बाहर भागने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button