छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : स्कूलों में आज से विजयादशमीं का अवकाश 21 तक

रायपुर : नवरात्रि के शुभअवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज से दशहरा अवकाश प्रारंभ हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार दशहरा अवकाश 21 अक्टूबर रविवार तक रहेगा। 22 अक्टूबर से विधिवत स्कूल खुलने पर अध्ययन-अध्यापन का कार्य पूर्व की भांति संचालित होगा।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन : डॉ बसवराजु एस.

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दीपावली के अवसर पर 6 दिन का अवकाश सचिवालय द्वारा स्वीकृत किया गया है। जिसकी पृथक सूचना सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को भेजी जा चुकी है।

2 ) रायपुर : महर्षि वाल्मिकी वार्ड के कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

रायपुर : कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास में रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत महर्षि वाल्मिकी वार्ड के स्थानीय भाजपा नेता दाऊलाल यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव शेख शकील भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ेें – रायपुर : कोई भी व्यक्ति ईव्हीएम और वीवीपेट की संचालन प्रक्रिया से हो सकते है रू-ब-रू

दाउलाल यादव सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्यनारायण शर्मा के निवास में जाकर उनसे भेंट की और कांग्रेस प्रवेश के लिए उनसे मिले। विधायक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर सम्मान करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर दाउलाल यादव ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा नहीं करती है पेट्रोल-डीजल एवं गैस के दाम बेलगाम हो गए है। केंद्र और राज्य की सरकार को जनता का बिल्कुल ख्याल नहीं है। महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है।

भाजपा वादाखिलाफी पर उतर आई है. इसलिए हम लोग भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से मिलकर भाजपा की अवगत कराएं और उसका पर्दाफाश कर इस मौके पर कांग्रेस प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से भागवत दास बंजारे, गौरव बाघमारे,सागर बाघमारे, भानु प्रताप साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=COvtJr4SKhE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button