छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

माशिम 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी, उसके खत्म होने बाद 3 मई से 12वीं की परीक्षा शुरू होगी

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कोरोना प्रतिबंधों की वजह से इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए बिल्कुल अलग-अलग समय तय हुआ है। 10वीं की मुख्य परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होकर एक मई तक चलेगी। उसके बाद 3 मई से 12वीं की परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा 24 मई को खत्म होगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. वीके गोयल ने बताया, बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराई जाएंगी। विद्यार्थी ने जिस स्कूल से पढ़ाई की है, वहीं उसकी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा के दौरान सैनिटाइजेशन, मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button