Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुख्यमंत्री ने कैलाश खेर का किया छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत

Chief Minister warmly welcomed Kailash Kher in Chhattisgarh

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्री कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ‘साय वही जो साया दे’। मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि श्री कैलाश खेर आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये हैं।