रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संसदीय चुनावों में जीत के दावों के बीच रूस के दिल यानी मॉस्को में एक बहुत बड़ा हमला हुआ है। मॉस्को में स्थित प्रमुख ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए गए हैं। रिफाइनरी में लगी भीषण आग और उठते धुएं के गुबार ने रूस की रक्षा प्रणाली की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं।
इस हमले ने क्रेमलीन की सुरक्षा गारंटी के दावों की हवा निकाल दी है। यूक्रेन की ओर से बढ़ाए गए इन हमलों के बाद रूस की आर्थिक और ऊर्जा व्यवस्था पर सीधा प्रहार हुआ है, जिससे रूसी राजधानी में हड़कंप मच गया है।
रूस ने इस हमले के बाद चेतावनी दी है कि वह इसका ऐसा खौफनाक बदला लेगा जिसे कीव कभी भूल नहीं पाएगा। इस घटना के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध और अधिक भयावह मोड़ पर पहुंच गया है और यूरोप में पूर्ण युद्ध का खतरा मंडराने लगा है।

