देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

मंत्री बृजमोहन और महापौर ने एक-एक लाख देने की घोषणा

रायपुर, पोला पर्व के अवसर पर आयोजित बैल दौड़ और बैल सजाओ प्रतियोगिता 6 वें वर्ष भी रविवार को रावणभाठा मैदान में धूमधाम से मनाया गया। आयोजक श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के किसान शामिल हुए। कार्यक्रम की सरहाना करते हुए कृषि व पशुपालन मंत्री बृजमोहन ने 1 लाख रुपये और महापौर प्रमोद दुबे ने भी 1 लाख रुपये का सहयोग राशि हर साल बैल दौड़ व सजाओ प्रतियोगिता कार्यक्रम के लिए समिति को देने की घोषणा किया गया। मंच पर विशिष्ट अतिथि नगर निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जोन 06 अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर और पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सतनाम पनाग उपस्थित थे। बैल सजावट में विजेता दुर्गेश सोनकर को प्रथम इनाम 2 हजार रुपए, दूसरा इनाम दिलीप सोनकर 1500 रुपए और शंकर सोनकर को तीसरा इनाम एक हजार रुपए एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानीय किया गया। बैल दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन के संयोजक माधव लाल यादव, सचिव धनु लाल देवांगन ,जय सोनकर, ब्रम्हा सोनकर, दया शरण साहू, दामोदर ठाकुर, प्रदीप गोविंद शितूत, संतोष सोनकर, डॉक्टर जीवन जलक्षत्री, डॉक्टर मनोज ठाकुर गोविंद,जोहत ,कीर्तन साहू, किरण साहू पार्षद एवं समस्त भाठागांव मठपुरैना के समस्त ग्राम वासियों का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button