मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

मोहम्मद रफीक बनेंगे मप्र हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का भी तबादला

जबलपुर: ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहम्मद रफीक अब मध्यप्रदेश के नए चीफ जस्टिस बनेंगे । अप्रैल 2020 में जस्टिस मोहम्मद रफीक ओडिशा के 31वें चीफ जस्टिस बने थे । अब वे मप्र के चीफ जस्टिस का पद संभालेंगे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इसकी अनुशंसा की है। केंद्र सरकार तबादला आदेश जारी करेगी। वहीं, एक्टिंग चीफ जस्टिस संजय यादव का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया गया है। मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का भी कर्नाटक तबादला किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button