छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : आज कृषि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर  : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 20 जनवरी को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को और विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि राज्य के इस प्रथम और इकलौते कृषि विश्वविद्यालय ने 32 वर्षों से जारी अपनी विकास यात्रा में कई शानदार सफलताएं हासिल की हैं। विश्वविद्यालय ने खेती-किसानी की शिक्षा के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ाने और कृषि अनुसंधान के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है। राज्य में कृषि विज्ञान केन्द्रों की संख्या 20 तक पहुंच गई है, जो इस विश्वविद्यालय से सीधे जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि विश्वविद्यालय द्वारा अपने 32वें स्थापना दिवस के मौके पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है, जो धान की टिकाऊ खेती की तकनीक पर आधारित है।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button