Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

धमतरी में स्कूटी पर जा रही मां-बेटी स्लिप होकर गिरी, ट्रक की टक्कर से महिला का शरीर दो टुकड़े में बंटा

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। सिवनी कलां निवासी नंदनी साहू महिला अपनी बेटी दीपिका साहू के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी स्लिप होने से महिला और उसके बेटी दोनों सड़क पर जा गिरे।

तभी पीछे से आ रही ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इसके चलते उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाखरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।