देश
नई दिल्ली ; श्रीनगर के अस्पताल में फायरिंग, एक पुलिसकर्मी की मौत
नई दिल्ली : श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है। हमला श्री महाराजा हरि सिंह हॉस्पिटल पर किया गया है। इस दौरान दो आतंकी भी अस्पताल से फरार हो गए। फरार आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। वहीं एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया है। सेंट्रल जेल से 6 कैदियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से एक ने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग नवीद नाम के कैदी ने की। हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। भागने वाले एक आतंकी का नाम नावीद बट उर्फ अबु हंजुला एलियास बताया जा रहा है। इसे कुछ महीने पहले ही गिरफ्तार किया गया था। इसे 2014 में शोपियां से गिरफ्तार किया गया था। वहीं दूसरे आतंकी को डीएसपी अयूब की हत्या में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया था