छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भाटापारा को मिली गौरव की नई पहचान, छत्तीसगढ़ महतारी और 1971 के वीर शहीद खोण्डे की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा पहुंचे, जहां उन्होंने शहर को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सौगात देते हुए छत्तीसगढ़ महतारी और 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने शहीद खोण्डे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने शहीद के परिजनों पुत्री प्रिया खोण्डे और भाई प्रभाकर खोण्डे से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी चौक में नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद शहीद खोण्डे परिसर में आयोजित समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button