Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नईदिल्ली : लोकपाल नियुक्ति मामले में नामों का चयन जल्द करे सरकार : सुप्रीम कोर्ट

suprime

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने लोकपाल की नियुक्ति के लिए नामों के चयन पर त्वरित निर्णय लेने की केंद्र सरकार को सलाह दी है। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की पीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को कहा कि वह लोकपाल की नियुक्ति के लिए नामों का चयन यथाशीघ्र करे।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=qFWpnmYMc6s

खंडपीठ की यह सलाह उस वक्त आयी जब एटर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक 19 जुलाई को प्रस्तावित है। न्यायालय ने कहा कि चयन समिति की प्रस्तावित बैठक के बारे में एटर्नी जनरल की ओर से दी गयी जानकारी के बाद वह कोई आदेश पारित करना नहीं चाहेगा। खंडपीठ ने कहा, ऐसी स्थिति में हम कोई आदेश जारी करना नहीं चाहते।

चयन समिति की बैठक 19 जुलाई को प्रस्तावित है

हम उम्मीद करते हैं कि चयन समिति और सर्च कमेटी लोकपाल के नाम यथाशीघ्र तय करेगी। सरकार इस मामले में आगामी सोमवार (23 जुलाई) को रिपोर्ट पेश करे। हम मंगलवार (24 जुलाई) को फिर से मामले की सुनवाई करेंगे। न्यायालय गैर-सरकारी संगठन कॉमन कॉज की याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

नईदिल्ली : मॉब लिंचिंग और सांप्रदायिक हिंसा पर सरकार को घेरेगी लेफ्ट पार्टियां

Advertisement Carousel