Uncategorized

नई दिल्ली : फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए 8वें दिन कितने कम हो गए दाम

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ-कुछ पैसों की गिरावट लगातार आठवें दिन भी जारी रही। 30 मई 2018 से शुरू हुआ कीमतों में गिरावट का सिलसिला 6 जून को भी देखने को मिला। अकेले दिल्ली में अब तक पेट्रोल के दाम 71 पैसे प्रति लीटर तक कम हो चुके हैं। वहीं डीजल का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें 14 मई 2018 से 29 मई 2018 तक लगातार बढ़ी हैं। गौरतलब है कि सरकार यह लगातार कह रही है कि वो पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को राहत देने के लिए एक दीर्घकालिक समाधान तलाश रही है।

डीजल का भी कुछ ऐसा ही हाल है

वहीं कुछ हलकों में यह मांग भी तेज हो रही है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का हाल: अगर प्रमुख शहरों की बात की जाए तो आईओसी के वेबसाइट के मुताबिक आज सबसे महंगा पेट्रोल भोपाल में है। वहां आज पेट्रोल के दाम 83.34 रुपये प्रति लीटर है। वहीं इसके बाद पटना में पेट्रोल 83.19 रुपये प्रति लीटर और हैदराबाद में 82.33 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद जलंधर में 82.97 रुपये, श्रीनगर में 82.11 रुपये, गंगटोक में पेट्रोल 80.70 रुपये, जम्मू में 79.41 और लखनऊ में 78.26 रुपये प्रति लीटर के भाव से पेट्रोल बिक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button