Crime

एक ही जगह पर पढ़ लीजिए क्राइम की सारी खबरें और कहीं नहीं पढ़ोगे

 1)  जगदलपुर : नाबालिग को भगाया, पुलिस जांच में जुटी  
जगदलपुर  : बस्तर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांझीपारा निवासी नाबालिग किशोरी को अज्ञात आरोपी अपने साथ भगा ले गया। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी मंगलवार को सहेली के घर गई थी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी पतासाजी की। कोई सुराग नहीं मिलने पर कल शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है।
 
 2)  महासमुंद :  जुंआ खेलते दो पकड़ाए
महासमुंद :  जोंक नदी के किनारे ताश पत्ती खेल रहे दो लोगों को सांकरा पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से करीब 2200 रूपए के साथ ताशपत्ती बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक 8 मार्च को करीब 2 बजे नदी के किनारे सांकरा निवासी जयलाल कुमार (56) और बड़े टेमरी निवासी दयासागर भोई (24) जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा है जिनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
 
 3)  महासमुंद :  रंग मंच के सामने से छड़ पार
महासमुंद  :  सांकरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहगांव में रंग-मंच के पास रखे 72 किलो छड़ अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसकी कीमत करीब 3 हजार 240 रूपए बताई जाती है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। घटना 1 मार्च 8 मार्च के बीच की है।

 4) महासमुंद :  मारपीट जुर्म दर्ज, मामला थाने में दर्ज
महासमुंद  :  कोमाखान थानांतर्गत ग्राम खैरटकला निवासी पीलू मांझी ने थाने में शिकायत की है कि गांव के ही अवती तांडी, गोरे तांडी एवं जितेंद्र चौहान ने रास्ता रोककर उनसे पैसे की मांग की नहीं देने पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506/34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 5)  महासमुंद :  नकल करते पकड़ा परीक्षार्थी
महासमुंद :  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में गुरूवार को एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया। जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल क्रमांक 9 प्रमुख जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव की टीम ने शासकीय उमा शाला कौहाकुड़ा केंद्र क्रमांक 17052 में दबिश दी यहां एक परीक्षार्थी नकल सामग्री रखा हुआ पाया गया। तलाशी में मिले नकल सामाग्री को नकल प्रकरण बनाकर बोर्ड को भेजा गया। गुरुवार को हिंदी विशिष्ट की परीक्षा थी। जिले के 107 परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 15563 परीक्षार्थियों में से 15196 उपस्थित हुए। जबकि 367 अनुपस्थित रहे।
 
 6)  रायपुर :  डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
रायपुर  :  अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर डॉक्टर व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर देवेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
देवेन्द्र नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी डॉ. सुनील खेमका पिता स्व. हरीकिशन खेमका 57 वर्ष पुराना खेमका अस्पताल सांईनगर का रहने वाला है। बताया जाता है कि कल दोपहर प्रार्थी सेक्टर 5 नारायणा अस्पताल आया हुआ था तभी उसके मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल नंबर 66806-327391 से कॉल आया। उक्त व्यक्ति ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की शिकायत पर देवेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 507 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
 7)  कोरबा : तीन लोगों ने मिलकर अधेड़ को धुना
कोरबा  :  बिलासपुर अंतर्गत ग्राम जेवरा सीपत निवासी बेदराम कौशिक पिता स्व. ईतवारीलाल 44 वर्ष कल रात लगभग 8 बजे हरदीबाजार चौकी के धतुरा बस स्टैण्ड आया हुआ था। जहां गुलशन कुमार कश्यप पिता अर्जुनलाल 24 वर्ष घाटाद्वारी उरगा निवासी व दो अन्य लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर गुलशन व उसके दोनों साथियों ने मिलकर वेदराम की जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 
 8)  कोरबा : तीन लोगों ने मिलकर अधेड़ को धुना
कोरबा :  बांगो क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। उभयपक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर निवासी गौरीशंकर विश्वकर्मा पिता श्रीराम विश्वकर्मा 36 वर्ष एवं मुन्ना उर्फ हुलाल पिता देवदत यादव 45 वर्ष के बीच विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर कल शाम दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए उनकी गिरफ्तारी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

 9) कोरबा :  पति ने किया पत्नी पर जानलेवा हमला
कोरबा : कोरबी चौकी क्षेत्र में एक पति ने पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर उसकी गिरफ्तारी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम छिंदिया में अमरवती बाई निवास करती है। जिसका पति लक्ष्मण गोंड के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद होता था। कल रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर लक्ष्मण गोंड तैश में आ गया और उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

 10)  कोरबा : किशोरी से अनाचार
कोरबा :  कटघोरा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ अनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी देवनारायण कंवर पिता टिकैतराम कंवर पुटुवा निवासी के खिलाफ धारा 6 पाक्सो एक्ट एवं 376 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। बताया जाता है कि विगत 25 फरवरी की दोपहर पीडि़ता घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसके घर घुस आया और उसके साथ बलात अनाचार की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
 
 11)  कोरबा : किशोर का अपहरण
कोरबा : उरगा क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। मामले में परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपहरण का मामला पंजीबद्ध करते हुए उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम तुमान में गुड्डुराम सोनी का परिवार निवास करता है। उसका 14 वर्षीय पुत्र प्रकाश सोनी विगत 5 मार्च से लापता है। परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसे लेकर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी की सूचना दी है।

 12)  कोरबा :  जुआरी व सटोरी पकड़ाए, कुसमुण्डा व रामपुर क्षेत्र में चल रहा था फड़
कोरबा  : कुसमुण्डा पुलिस ने आदर्श नगर कुसमुण्डा के पास सट्टा पट्टी लगा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सट्टा पट्टी के फड़ से पुलिस ने 06 नग मोबाइल, 02 मोटर सायकल, सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, 25000 रूपए जप्त किया है। जुआ व सट्टा पट्टी का खेल इन दिनों जोरों से चल रहा है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर लगातार जुआरी व सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।कुसमुण्डा पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर आदर्शनगर कुसमुण्डा पहुंची। मौके से प्रदीप कुमार पिता मोहनलाल 19 वर्ष तीन अन्य को सट्टा पट्टी कागज के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चारो चट्टा पट्टी खेलाने का कार्य करते है। सट्टा पट्टी फड़ से 06 नग मोबाइल, 02 मोटरसायकल, सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज सहित अन्य सामाग्री जप्त किया है। पुलिस चोरों सटोरियों के खिलाफ 4-क जुआ सक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह रामपुर चौकी अंतर्गत रामपुर देशी शराब दुकान के पास कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे। जिसकी सूचना चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे तुलसीदास चौरसिया पिता स्व. हल्के राम चौरसिया 59 वर्ष एवं चार अन्य जुआरियों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने 1570 रुपए नगदी व 52 पत्ती ताश जब्त किया है। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 

 

    
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button