खेल

नीता अंबानी रोहित शर्मा को बेचकर ये खिलाड़ी खरीदना चाहती थीं

खेल। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए बीते कुछ समय से कुछ भी सही नहीं चल रहा है, सबसे पहले उन्हें एकदिवसीय वर्ल्ड कप गंवाना पड़ा । उसके बाद मुंबई की फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया,जानकारी के अनुसार,मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को बेचने की सारी तैयारी कर ली थी। लेकिन अंतिम मौके पर नीता अंबानी को अपना फैसले को बदलना पड़ा था,रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी जिताई है। लेकिन आईपीएल 2020 के बाद से ही टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। जिस वजह से मुंबई की फ्रेंचाइजी उनसे पीछा छुड़ाना चाहती थी।मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित को ट्रेड करने की सारी तैयारी कर ली थी,और वह रोहित को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड करना चाहती थीं।
जानकारी के अनुसार बीते 3 सीजन से रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन से परेशान होकर,मुंबई ने रोहित के बदले डेविड वॉर्नर को अपनी टीम में लेने की प्लानिंग की थी। मगर अंतिम मौके पर रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में धमाल मचा दिया। जिस वजह से मैनेजमेन्ट ने अपने कदम पीछे ले लिए,हालांकि इसके बावजूद उन्होंने रोहित को कप्तानी से हटा दिया और हार्दिक को कप्तानी सौंप दी। इस समय मुंबई इंडियंस को लीड करने की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई है, जोकि 15 दिसंबर 2023 में इस पद पर आए थे। हिटमैन आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं,उनहों ने मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी जिताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button