Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

क्षेत्रीय फिल्मों में काम से परेशानी नहीं : सनी लियोन

भारतीय मूल की कनाडियाई अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। वह जल्द ही तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। यह पूछने पर कि क्या वह अधिक क्षेत्रीय फिल्में करना चाहती हूं? इसके जवाब में सनी ने कहा,मैं केवल वही फिल्में करना चाहती हूं जो मुझे पसंद आती हैं और अगर वह अलग-अलग भाषाओं में हैं तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं।

ये खबर भी पढ़ें – लो अब सनी लियोनी की बायोपिक भी देख लो

सनी लियोनी जिनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। वह फिल्म वीरमादेवी से तमिल फिल्म उद्योग में प्रवेश कर रही हैं। वीरमादेवी के निर्देशक वी.सी. वदिवुदायान हैं और इसमें नवदीप भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें – रिलीज हुआ सनी लियोनी के बायॉपिक का टीजर, दिखे दो पहलू

अपनी भविष्य की परियोजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं काफी चीजों पर काम कर रही हूं लेकिन उनके बारे में खुलासा नहीं कर सकती हूं।

https://www.youtube.com/watch?v=sC1VIqbhr-g