प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत के लिए डिमांड की है बड़ी रकम

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन टीवी शो क्वॉन्टिको की शूटिंग खत्म की है। प्रियंका कोसलमान खान के साथ भारत की शूटिंग शुरू करने से पहले एक अच्छे ब्रेक की जरूरत थी। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है, लेकिन तब तक अमाउंट का कोई जिक्र नहीं किया गया था। अब डिमांडिंग रकम को लेकर खबरें आ रही हैं। बताना चाहेंगे कि दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावत के लिए फीस को रूप में 12 करोड़ की काफी मोटी रकम मिली और प्रियंका चोपड़ा भी इसी राह पर आगे बढ़ी हैं।
अपनी फीस बढ़ा दी है,
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की टीम ने सलमान की फिल्म भारत के लिए 14 करोड़ रुपए की डिमांड की है। यदि रिपोर्ट्स में कुछ भी सच्चाई है तो दीपिका और प्रियंका बॉलिवुड की सबसे महंगी ऐक्ट्रेसे हो जाएंगी और प्रियंका दीपिका से भी आगे निकल जाएंगी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलिवुड में भी काफी फेमस हो चुकी हैं। हालांकि हालिया दिनों में वह हॉलिवुड सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर खबरों में छाई हुई हैं, जो उनसे करीब 10 साल छोटे हैं।
अक्सर दोनों कई इवेंट पर साथ देखे गए हैं। हाल ही में निक के कजन की वेडिंग में प्रियंका भी उनके संग पहुंची थीं, जिसकी वजह से वह इंडियन मीडिया में खूब चर्चा में रहीं। दरअसल, इस वेडिंग की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं, उनमें प्रियंका और निक एक-दूजे की बाहों में बाहें डाले दिख रहे हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल नजऱ आ रहे है।