Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

जशपुर में विकास कार्यों पर सख्त हुए ओपी चौधरी, बोले- तय समय में पूरा करें काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

OP Chaudhary tightens his grip on development work in Jashpur, says, "Complete work within the stipulated time; negligence will not be tolerated."

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री ने शिलापट्ट स्थापना में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हो चुका है, उनके शिलापट्ट गांवों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण को लेकर मंत्री ने महतारी वंदन योजना की राशि को बच्चों के भविष्य और बचत योजनाओं में उपयोग करने की अपील की। साथ ही महतारी शक्ति ऋण योजना के जरिए महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर केला, लीची और आधुनिक मत्स्य पालन जैसे लाभकारी व्यवसायों की ओर बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर सेंटर और तीरंदाजी केंद्र समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी दी। वहीं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले में सीसीटीवी नेटवर्क और हेलमेट जागरूकता अभियान को लेकर प्रस्तुति दी।