Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

पटना : शनिवार को मनाई जाएगी ईद, अलविदा की नमाज आज

पटना : रमजान का पांचवां और अलविदा जुमा शुक्रवार को होगा। इस जुमा में इबादत के लिए राजधानी के सभी जामा मस्जिदों में रोजेदार जमा होंगे। इसके बाद शनिवार को पटना गांधी मैदान में ईद की नमाज में 40 हजार से अधिक नमाजी शिरकत करेंगे। उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले 13 जून की शाम से गांधी मैदान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उसमें आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। बिहार में ईद को लेकर उत्साह का माहौल है।

नमाजी शिरकत करेंगे

शुक्रवार को चांद रात के बाद शनिवार को यी त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। यहां होने वाले नमाज में 40 हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है।इसके अलावा गुलजारबाग स्थित शाही ईदगाह, शनिचरा ईदगाह, फुलवारीशरीफ, दानापुर समेत अन्य इलाकों की ईदगाहों को सजाने-संवारने का काम जारी है। वहां के व्यवस्थापकों का कहना है कि यदि नमाज के लिए निर्धारित समय पर बारिश हुई तो ईद की नमाज स्थानीय मस्जिदों में अदा की जाएगी।