छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएँ, कहा—नक्सल प्रभावित इलाकों से अब विकास की दौड़ में अग्रसर प्रदेश

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के प्रति समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नए मानदंड स्थापित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे, वे अब विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के मेहनती और प्रतिभाशाली लोग अपनी लगन और उद्यमशीलता से ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएँगे।

एक्स (X) पर प्रधानमंत्री ने लिखा—

“छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेक शुभकामनाएँ। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे कई इलाके अब विकास की प्रतिस्पर्धा में हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोग ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में अग्रणी रहेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button