देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

एलन मस्क और पेंटागन की नई ‘सुपर जुगलबंदी’: भविष्य के युद्धों के लिए मिलाया हाथ!

तकनीक और रक्षा क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का ऐलान हो चुका है। टेक अरबपति एलन मस्क ने एक बार फिर अमेरिकी प्रशासन के साथ हाथ मिलाया है। मस्क अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के उस उच्च स्तरीय अध्ययन का सह-नेतृत्व करेंगे, जो भविष्य के युद्धों (Future Warfare) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सैन्य रणनीतियों पर काम कर रहा है।

इसी बीच, मस्क की कंपनी SpaceX की ड्रैगन कैप्सूल ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए सिर्फ 8 घंटे के रिकॉर्ड समय में 4 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचा दिया है। पेंटागन और मस्क का यह मेल दुनिया भर में अमेरिका की सैन्य-तकनीकी सर्वोच्चता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

अंतरिक्ष से लेकर रणभूमि तक मस्क का बढ़ता दबदबा यह साबित करता है कि आने वाले समय में युद्ध की परिभाषा जमीन पर नहीं, बल्कि एआई और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के दम पर लिखी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button