trump-warns-iran-hit-hard-flydubai-incident

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सीधी चेतावनी: ‘अगर ईरान का हाथ हुआ तो भुगतना होगा अंजाम’

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बादल अब और ज्यादा घने हो गए हैं। flydubai फ्लाइट में भारतीय पायलट पर हुए हमले की घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को बेहद आक्रामक लहजे में चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर जांच में इस घटना के पीछे तेहरान या किसी ईरानी गुट का हाथ सामने आया, तो ईरान पर ऐसा करारा प्रहार किया जाएगा जो उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

इस तीखे बयानबाजी और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की अतिरिक्त तैनाती के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है और ब्रेंट क्रूड $103 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। उधर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मामले पर नजर बनाए रखी है।

अमेरिका की इस खुली धमकी के बाद पूरे खाड़ी देश अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस साजिश के तार ईरान से जुड़े पाए गए, तो मिडिल ईस्ट में एक नया और भीषण सैन्य संघर्ष शुरू होना तय है।

ये खबर भी पढ़ें —:

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18504

Leave a Reply