देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए फिर मोदी शरण में दुनिया! पुतिन बोले- ‘PM मोदी के विचार बेहतरीन’

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को समाप्त करने के लिए दुनिया की नजरें एक बार फिर भारत के वैश्विक नेतृत्व पर टिक गई हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज बड़ा बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भले ही उनके कई देशों के साथ मित्रवत संबंध हों, लेकिन युद्ध को खत्म करने के लिए पीएम मोदी द्वारा दिए गए सुझाव और विचार वास्तव में बेहद विचारणीय और बेहतरीन हैं।

वैश्विक मंच पर जब पश्चिमी देश इस संकट को सुलझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं, तब भारत की तटस्थ, निष्पक्ष और शांतिप्रिय कूटनीति सबसे असरदार साबित हुई है। पुतिन का यह सार्वजनिक बयान इस बात का सीधा प्रमाण है कि भारत अब दुनिया में किसी के प्रभाव में काम करने वाला देश नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑर्डर तय करने वाला मुख्य मध्यस्थ (Global Peace Broker) बन चुका है।

भारत ने हमेशा ही ‘यह युद्ध का युग नहीं है’ का संदेश देकर दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया है। पुतिन की इस स्वीकारोक्ति ने पश्चिमी देशों की बोलती बंद कर दी है और भारत के वैश्विक कद को एक नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button