देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

पुतिन की नाटो को खुली धमकी: ‘हमारी संप्रभुता पर हमला हुआ तो इस्तेमाल करेंगे हर हथियार’

रूस और नाटो (NATO) के बीच तनाव अब चरम सीमा पर पहुंच गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों और नाटो गठबंधन को आक्रामक अंदाज में सीधी चेतावनी दी है कि अगर रूस की संप्रभुता या उसके क्षेत्र (विशेषकर कैलिनिनग्राद) पर कोई भी दुस्साहस किया गया, तो रूस अपने शस्त्रागार में मौजूद सभी हथियारों का इस्तेमाल करने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाएगा।

नाटो द्वारा बाल्टिक सागर में लगातार की जा रही सैन्य अभ्यासों और रूसी जहाजों को रोके जाने की हरकतों से मॉस्को बेहद गुस्से में है। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर युद्ध भड़काने का आरोप लगाते हुए साफ कर दिया है कि रूस किसी भी दबाव में नहीं झुकने वाला है।

यूरोप के मुहाने पर रूस की इस सख्त रुख वाली चेतावनी ने पूरे पश्चिमी खेमे में हलचल मचा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाल्टिक क्षेत्र में नाटो और रूस का यह आमना-सामना किसी भी वक्त तीसरे विश्व युद्ध की चिंगारी भड़का सकता है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button