देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

आसमान में भारतीय कैप्टन पर जानलेवा हमला: फ्लाइट में को-पायलट का खूनी तांडव, बीच हवा में दबोचा गया!

दुबई से तेल अवीव जा रही flydubai की फ्लाइट FZ1073 में बीच आसमान में ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने दुनिया भर के विमानन क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। फ्लाइट के ओमानी को-पायलट ने अचानक भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) पर जानलेवा हमला बोल दिया और उन्हें चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। लेकिन भारतीय पायलट की जांबाजी और सूझबूझ ने 174 यात्रियों की जिंदगी बचा ली।

घायल होने के बावजूद भारतीय कप्तान ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों ने हमलावर को-पायलट को दबोच लिया। इसके बाद प्लेन की सऊदी अरब के तबूक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह लहूलुहान अवस्था में भी प्लेन पर से अपना नियंत्रण नहीं खोया, उसने भारतीय पायलटों के अदम्य साहस और पेशेवर दक्षता का लोहा पूरी दुनिया में मनवा दिया है।

इस भयावह घटना के बाद सऊदी अरब ने आरोपी को-पायलट को यूएई को सौंप दिया है और मामले की अंतरराष्ट्रीय जांच तेज कर दी गई है। भारत के मजबूत पक्ष और भारतीय जांबाज के शौर्य की गूंज इस वक्त ग्लोबल मीडिया पर छाई हुई है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button