देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

प्रोटोकॉल तोड़कर पुतिन ने पहले मिलाया भारतीय अधिकारी से हाथ, सोशल मीडिया पर छाया विनम्र अंदाज़

भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बार अपने अनूठे व्यवहार से सबका दिल जीत रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वागत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पुतिन ने औपचारिक प्रोटोकॉल से हटकर वह किया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

आमतौर पर किसी भी प्रमुख अतिथि का सबसे पहला अभिवादन मेजबान देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से होता है, लेकिन पुतिन ने कार से उतरते ही कुछ अलग किया। उन्होंने पहले भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए अभिवादन स्वीकार किया और फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर बढ़ते समय अचानक मुड़कर एक और भारतीय अधिकारी से हाथ मिला लिया।

कौन थे वो अधिकारी?

जिस व्यक्ति से पुतिन ने सबसे पहले हाथ मिलाया, वे थे मेजर जनरल वूदेव परिदा, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सैन्य सचिव हैं। स्वागत पंक्ति में खड़े मेजर जनरल परिदा पर जैसे ही पुतिन की नज़र पड़ी, उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे बढ़कर उनसे हैंडशेक किया। इसके बाद ही उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया।

मेजर जनरल परिदा अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हो चुके हैं और राष्ट्रपति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की ज़िम्मेदारी संभालते हैं।

पुतिन द्वारा प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर एक सैन्य अधिकारी को सम्मान देना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे रूसी राष्ट्रपति के शिष्टाचार, विनम्रता और भारतीय सैनिक परंपरा के प्रति सम्मान की मिसाल बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button