
रायपुर : राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की आज बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि समिति की बैठक पर राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के बाद तुरंत प्रदेश कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी प्रदेश के दौरे में आने वाले है।
ये खबर भी पढें – रायपुर : सिंहदेव ने रमन सिंह को लिखा पत्र
जिसके लिए कार्यकार्यताओं को कैसे मोबिलाइस करना है, किस प्रकार कार्य योजना बनाना है, बूथ तक जाने के लिए जो अटल दूत बनाये गए है उनका क्या दायित्व है वे पन्द्रह साल के विकास को जनता तक ले जाएंगे उसकी कार्य योजना बनाई जाएगी।
राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा, विजन 2025 के लिए अटल दृष्टि पत्र को लेकर भी जनता तक जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : विधायक की बदतमीजी पर भड़के पत्रकार
प्रत्याशी चयन एक अलग प्रक्रिया है, इसमें संगठन से नाम मंगाए जाते है और अंतिम निर्णय राष्ट्रीय कार्य समिति का होता ही। इस पर आज चर्चा नहीं होगी।
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ के सभी मंदिरों के दौरे पर कहा, मोदी जी का भय है जो इसी बहाने मंदिरों का भ्रमण तो करेंगे, जो आस्था नहीं रखते वे भी चुनाव के वक़्त मन्दिर जाएंगे।