छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर में आयोजित जाज्जवल्य देव लोक महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ओडिशा के साथ ही जांजगीर में आयोजित जाज्जल्देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में शामिल होंगे। वापसी में वे बिलासपुर भी जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर रात तक वापस भिलाई लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह से रात तक काफी व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार वे सुबह 8.50 बजे पुलिस लाईन रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर जिला बस्तर रवाना होंगे। सुबह 9.50 बजे से 11.10 बजे तक उनका समय आरक्षित रखा गया है। सुबह 11.55 बजे वे भवानीपटनाम जिला कालाहाण्डी ओडिशा रवाना हो जाएंगे। दोपहर 12 बजे से 1.20 बजे तक वे भवानीपटना के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : मैनपाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

दोपहर 1.30 बजे वे भवानीपटना से रवाना होंगे और दोपहर 2.15 बजे वापस जगदलपुर लौट आएंगे। दोपहर 2.45 बजे वे जगदलपुर से हैलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर रवाना हो जाएंगे। शाम 4 बजे से 5 बजे तक वे जांजगीर में आयोजित जाज्जवल्य देव लोकक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे वे जांजगीर से बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बिलासपुर के स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वे शाम 6.30 बजे बिलासपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 लौट जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button