ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि

कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, जिन्हें सुलझाने में ग्रहों के प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

वृषभ राशि

धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का प्रयास व्यर्थ होने की संभावना है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।

मिथुन राशि

अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

कर्क राशि

मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा क्योंकि दूसरों की समस्याओं में पडऩे से हानि हो सकती है। इसलिए व्यर्थ में दूसरों के मामले में न पड़ें।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

WhatsApp Image 2018 06 19 at 8.09.53 PM

तुला राशि

शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ेगा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

तुला राशि

धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

उच्च अधिकारियों के साथ कुछ बात बन सकती है लेकिन कार्य क्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि

व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का धन कहीं फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बनते हैं।

कुंभ राशि

व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। स्वप्न हकीकत में बदल सकते हैं।

मीन राशि

आप अपनी सोच और प्रतिभा के दम पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मामूली तनातनी की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है।
 

https://www.youtube.com/watch?v=_RDN6L32cds

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button