छत्तीसगढ़नारायणपुर

नारायणपुर : मुख्यमंत्री ने पांच महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका वाहन की चॉबी सौंपी

नारायणपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विकास यात्रा के तीसरे दिन जिला मुख्यालय नारायण्पुर में आयोजित आमसभा को संबोधन से पहले पांच स्व-सहायता महिला समूहों को पांच आजीविका वाहन की सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने स्व-सहायता महिला समूहों की महिलाओं को वाहन की चॉबी सौंपी।

पांच स्व-सहायता महिला समूहों को पांच आजीविका वाहन की सौगात दी

मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह द्वारा जिन पांच महिला समूहों को आजीविका वाहन दिये गये है उनमे मां दुर्गा स्व-सहायता समूह, बम्लेश्वरी पालकी, मां बम्लेश्वरी कन्हारगांव, मां दुर्गा महिला समूह माहका और सत्य कंबीर स्व सहायता समूह दण्डवन शामिल है। आजीविका वाहन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत् प्रदाय किये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि समूहों के पास वाहन आने से महिला समूहों की ताकत बड़ेगी और वे अपने समूह के कामकाज बेहतर और कम समय में पूरे कर सकेंगी।

बलौदाबाजार : वायु सेना भर्ती रैली रायगढ़ में 19 को

मां दुर्गा महिला समूह माहका और सत्य कंबीर स्व सहायता समूह दण्डवन शामिल है

उन्होंने कहा कि वे इसके साथ ही समूहों की आमदनी में इजाफा होगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अजीविका वाहन का चालन-परिचालन महिलों द्वारा ही। उन्हें विभाग द्वारा वाहन चलाने प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन पांच वाहनों की कीमत लगभग 25 लाख 68 हजार रूपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button