देश
आंध्र प्रदेश के कडप्पा में अचानक बाढ़ आने से 3 लोगों की मौत

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में अचानक बाढ़ आ जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वही 30 लापता हैं। मिली जानकारी के अनुसार चेयेरू नदी के ओवरफ्लो होने के कारण बांध टूटने के बाद कई गांवों में अचानक बाढ़ आ गई। पानी के बढ़े जलस्तर की वजह से नंदलूर में स्वामी आनंद मंदिर भी जलमग्न हो गया है।